रायपुर में बुढ़ेश्वर मंदिर के पास एक मकान में भीषण आग लग गई। आग से घर के भीतर रखे 2 सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ है। सिलेंडर फटने का वीडियो दैनिक भास्कर के कैमरे में कैद हुआ है। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। आग लगते ही दैनिक भास्कर की टीम मौके पर पहुंची। जिस घर में आग लगी है, वह बशीर खान नाम के व्यक्ति का है। यह 2 मंजिला मकान है। नीचे दुकान है और ऊपर 2 कमरे हैं। घर के नीचे बशीर खान का पान ठेला है। आग लगने के समय वह पान की दुकान पर थे। उस समय घर पर कोई नहीं था। 2 धमाकों से घर की दीवारों पर दरारें आ गई हैं। बशीर खान के मुताबिक आग लगी देख उसने बुझाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हुआ। घबराकर वह जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से नीचे उतर आया। आसपास रहने वाले लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। घर में कपड़े और लकड़ी का सामान होने की वजह से आग तेजी से फैल गई। आग की तेज लपटें घर के बाहर खिड़की से आने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने फौरन सड़क को खाली करवाया। घर में रखे थे 2 सिलेंडर मौके पर पुरानी बस्ती थाना पुलिस के पेट्रोलिंग टीम को घर के भीतर 2 सिलेंडर रखे होने की सूचना मिली। सिलेंडर फटने की आशंका को देखते हुए आसपास से भीड़ को हटा लिया गया, जिससे कोई और बड़ी अनहोनी न हो पाए। 5 मिनट के भीतर 2 सिलेंडर फटे आग बढ़ते ही घर के भीतर रखे 2 सिलेंडर एक के बाद एक 5 मिनट के भीतर फट गए। सिलेंडर ब्लास्ट होते ही आसपास के घरों के कांच टूट गए। धमाके से आसपास का इलाका गूंज उठा। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने फौरन पानी की बौछारे मारना शुरू किया। करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया। घर की दीवारों पर दरारें, 50 फीट ऊंचा पेड़ जला जिस घर में आग लगी है, वह काफी पुराना है। लगातार सिलेंडर फटने से घर की दीवारों पर दरारें पड़ गई हैं। इसके अलावा घर के अंदर की छत का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। ब्लास्ट से घर के पीछे 50 फीट ऊंचा पेड़ भी आग की चपेट में आ गया। आग लगने से पेड़ भीषण रूप से जलने लगा। पेड़ पर लगी आग भी अब बुझ गई है। इस आग को बुझाने के लिए रायपुर आपातकाल सर्विस से इमरान खान, दीपक नायक, हेमंत सिंह, रवींद्र वर्मा और दीपक पुरोहित और क्राइम प्रिवेंशन यूनिट से मिथिलेश पटेल, साबिर सिद्दीकी, प्रमोद आदिल और थाना पुरानी बस्ती के स्टाफ ने आग बुझाने में भूमिका निभाई। 14 दिन पहले केमिकल प्लांट में लगी थी आग 14 दिन पहले रायपुर के तिल्दा नेवरा स्थित संजय केमिकल प्लांट में आग लगी थी। आग इतनी भयावह थी कि, 5 किलोमीटर दूर से ही धुएं का गुब्बार आसमान में दिख रहा था। आग के साथ भारी ब्लास्ट की आवाजें भी सुनाई दे रही थीं, जिससे आसपास के इलाके के लोग सहम गए थे। आग से प्लांट पूरी तरह जलकर खाक हो गया। इस हादसे में काम कर रहे 2 मजदूर आग की चपेट में आकर घायल हो गए। 3 घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। ………………………. आग से संबंधित और भी खबर पढ़िए… 1. रायपुर में आग से केमिकल प्लांट खाक..VIDEO: धमाके से थर्राए लोग, 5KM दूर से दिख रहा था धुएं का गुबार; 2 मजदूर घायल रायपुर के तिल्दा नेवरा स्थित संजय केमिकल प्लांट में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। आग इतनी भयावह थी कि, 5 किलोमीटर दूर से ही धुएं का गुब्बार आसमान में दिख रहा था। आग के साथ भारी ब्लास्ट की आवाजें भी सुनाई दे रही थीं। जिससे आसपास के इलाके के लोग सहम गए थे। आग से प्लांट पूरी तरह जलकर खाक हो गया। पढ़ें पूरी खबर… 2. कैटरिंग दुकान में आग से 6 सिलेंडर में ब्लास्ट…VIDEO: भिलाई में धमाके के बाद फैली लपटें, शॉप में चल रहा था काम; सभी सुरक्षित भिलाई में शुक्रवार को एक कैटरिंग दुकान में आग लग गई। ये आग एक सिलेंडर में ब्लास्ट से और भड़क गई। इस घटना में एक के बाद एक कुल 6 सिलेंडर फटे, इससे आसपास के क्षेत्र में भगदड़ मच गई। हालांकि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
