रायपुर गणेश झांकी में छत्तीसगढ़ी परिधान में दिखे बप्पा:ऑपरेशन सिंदूर, राफेल की झलक, तेज साउंड वाले डीजे रोके गए; कई सड़कें जाम

0
18

रायपुर में रात 8 बजे से गणेश झांकी निकाली गई। इस बार भी शारदा चौक से झांकियों को टोकन दिया गया। झांकियां तेलघानी नाका, राठौर चौक और तात्यापारा से आकर शारदा चौक में रुकी, फिर एक-एक कर आगे बढ़ी। ये सभी झांकियां जयस्तंभ चौक से मालवीय रोड, सदर बाजार, कंकालीपारा, पुरानी बस्ती, लाखेनगर, अश्वनी नगर, सुंदर नगर और रायपुरा होते हुए महादेव घाट तक पहुंच रही। इस साल भी अलग-अलग थीम पर झांकी तैयार की गई है। इस दौरान कई रूट डायवर्ट किए गए हैं। कई सड़कें जाम है। झांकी में इस बार ऑपरेशन सिंदूर और राफेल की झलक देखने को मिली। रायपुर की सड़कों पर राफेल विमान दिखाई दे रहा है। एक झांकी में बप्पा छत्तीसगढ़ी पारंपरिक परिधान में दिखाई दिए। वहीं कोतवाली चौक में विवाद की स्थिति हो गई। DJ रुकवाकर झांकी आगे भेजी गई। रायपुर नगर निगम के मंच से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने झांकियों का स्वागत किया। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर 800 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। क्राइम रोकने ड्रोन से निगरानी की जा रही। साथ ही तेज आवाज वाले DJ जब्त करने के भी निर्देश हैं। देखिए तस्वीरें-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here