टी-20 वर्ल्ड कप से पहले राजधानी रायपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले बड़े गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट और गंज थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 37 लाख 50 हजार रुपये नकद, 10 मोबाइल फोन और तीन लग्जरी कारों के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
