राजधानी रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 18 लाख 45 हजार रुपये नकद, सात मोबाइल फोन, 25 एटीएम/डेबिट/क्रेडिट कार्ड समेत बैंक दस्तावेज जब्त किए हैं। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
