रायपुर में कारोबारी का बेटा निकला iPhone चोर:हॉलीवुड फिल्में देखकर 9 मिनट में रिलायंस-स्टोर से 17 आईफोन चुराए, जिसने खरीदा वो भी गिरफ्तार

0
28

रायपुर में कारोबारी के बेटे ने हॉलीवुड फिल्में देखकर कम समय में सफाई से चोरी करने का तरीका सीखा। फिर रिलायंस डिजिटल स्टोर से 9 मिनट में 17 आईफोन चोरी कर लिए। उससे जिस-जिस ने चोरी के सस्ते आईफोन खरीदे वो एक-एक कर गिरफ्तार होते गए। मामले में सरस्वती नगर पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सरस्वती नगर थाना प्रभारी रविंद्र यादव के मुताबिक, जीई रोड अनुपम गार्डन के सामने स्थित रिलायंस रिटेल लिमिटेड में 25-26 मई की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे एक चोर स्टोर का फ्रंट कांच तोड़कर अंदर घुसा। वो एप्पल के काउंटर के पास पहुंचकर करीब 17 सील पैक आईफोन थैले में भरकर भाग गया। बिना बिल आईफोन बेचने निकला आसपास से गुजर रहे लोगों ने उसे भागते देखा तो पुलिस को सूचना दी। क्राइम ब्रांच और सरस्वती नगर पुलिस की सयुंक्त टीम ने छानबीन शुरू की। पुलिस को मौके पर एक स्कूटी भी मिली। जिसे चोर अपने साथ लेकर आया था। भागने के दौरान चाबी गिरने से वो स्कूटी छोड़ दिया था। शुरुआती जांच में पता चला कि, यह स्कूटी चौबे कॉलोनी से चुराई गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोर के भागने के रूट की जांच की। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि, एक युवक शहर में सील पैक आईफोन बेचने की फिराक में है। आरोपी के पिता हैं कारोबारी पुलिस कई लोगों से पूछताछ करते हुए आरोपी तक पहुंच गई। पता चला कि वो चौबे कॉलोनी का निवासी मयंक दीक्षित है। उसके पिता कारोबारी हैं। जिनका क्रेन और हैवी मशीनरी से जुड़ा काम है। पुलिस को आश्चर्य हुआ कि इस संपन्न घर के युवक ने आखिर चोरी क्यों की ? हॉलीवुड फिल्में देखकर लगा चोरी आसान है पुलिस ने बताया कि, युवक को हॉलीवुड फिल्में देखने का शौक है। उसे लगा कि चोरी करना आसान है। इसके लिए उसने इंटरनेट से भी चोरी के कई पैटर्न देखे। उसने कम समय में किस तरह चोरी की जाए इसकी प्लानिंग की। रिलायंस स्टोर घर से करीब था, इसलिए उसे टारगेट मिल गया। रिलायंस स्टोर के बाजू में एक अन्य शोरूम में रिपेयरिंग काम चल रहा था। जहां जमीन से लेकर ऊपर तक बांस बंधा था। तो वह बांस के सहारे पहली मंजिल पर पहुंच गया। फिर एक हथौड़ी की मदद से सामने का कांच तोड़ा और शोरूम के उपरी मंजिल से नीचे ग्राउंड फ्लोर में उतरकर चोरी की। बताया जा रहा है कि युवक जिस स्कूटी में आया था, वो भी उसी की थी। हालांकि इस बात की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। 21 लाख का माल बरामद आरोपी ने स्टोर से करीब 17 आईफोन चोरी किए थे। जिसे बेचने के लिए वो शहर के कई दुकानदारों और लोगों से संपर्क किया। इन्हीं में से एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दी। जिससे आरोपी फंस गया। इसके अलावा जिन-जिन लोगों ने आरोपी के पास से आईफोन खरीदा उनमें कई दुकानदार भी है। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस ने 21 लाख रुपए का माल बरामद कर लिया है। ये हैं गिरफ्तार आरोपी स्मार्टफोन खोने पर शिकायत करने के लिए किस तरह की जानकारी होना जरूरी है? इसके लिए आपके पास कुछ जरूरी जानकारी होनी चाहिए। जैसे- स्विच ऑफ होने के बाद फोन को रीयल टाइम में ट्रैक करना संभव नहीं होता है, लेकिन जैसे ही वो ऑन होगा और इंटरनेट या नेटवर्क से कनेक्ट हो जाएगा। इसके लिए आपको अपने स्मार्टफोन में पहले से Google Find My Device या Apple Find My iPhone के ऑप्शन को ऑन करना होगा। …………………………. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… रायपुर के रिलायंस-स्टोर से 17 आईफोन चुराने का VIDEO:चोरी की स्कूटी से पहुंचा नकाबपोश, बांस के सहारे चढ़कर घुसा; हथौड़े से कांच तोड़ा राजधानी रायपुर के रिलायंस डिजिटल स्टोर से 17 आईफोन की चोरी हुई है। मास्क पहने एक चोर बांस के सहारे स्टोर की पहली मंजिल पर पहुंचा। हथौड़ी से कांच तोड़कर स्टोर के अंदर घुसा। ग्राउंड फ्लोर पर आईफोन चोरी कर झोले में भरकर ले गया। इसका CCTV भी सामने आया है। मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here