रायपुर में गहने चमकाने का झांसा देकर धोखाधड़ी:गैंग ने महिला के जेवरात में लगाया लाल पाउडर, जलन हुई तो साफ करने का दिया बहाना

0
37

रायपुर में गहने चमकाने का झांसा देकर लाखों के गहने पार करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने एक घर में घुसकर बातों बातों में महिला के गले में पहने जेवरात में कोई लाल पाउडर लगा दिया। तभी महिला के गले में जलन होने लगी तो उसे साफ करने का बहाना देकर सारे गहने पार कर दिए। इस मामले में पुलिस ने बिहार के एक गैंग के छह लोगों को पकड़ा है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पी सरोजिनी (67 साल) ने खमतराई थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें उन्होंने बताया कि 8 फरवरी की सुबह 11 बजे के करीब वह संतोषी नगर स्थित घर पर अपने पति के साथ थी। इस दौरान घर के गेट को खिसकाकर दो लोग घर के अंदर आए। लाल पाउडर लगाते ही महिला के गले में जलन होने लगी आरोपियों ने कहा कि टाइल्स, तांबा, पीतल बर्तन और सोने-चांदी की सफाई करते हैं। इसके लिए गुजरात से स्पेशल पाउडर भी लेकर आए हैं। महिला ने चेक करने के लिए उन्हें तांबा का एक लोटा दिया। जिसे उन्होंने चमका भी दिया। हालांकि, आरोपियों पर शक होने के चलते महिला ने उन्हें गहने देने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपी बात करते हुए महिला के गले में पहने हुए मंगलसूत्र और हाथ के कंगन और अंगूठी को छूकर देखने लगे। इस दौरान उन्होंने चालाकी से उसमें लाल पाउडर लगा दिया। केमिकल मिले हुए इस पाउडर के लगते ही महिला के शरीर में जलन होने लगी। पानी में डुबोए जेवरात आरोपियों ने पूरा शरीर जल जाएगा कहते हुए गहने उतरवा दिए। इसके बाद एक पॉलीथिन में सफेद पाउडर में सभी गहने को रखा और फिर पॉलिथीन को पानी में डुबो दिया। कुछ देर बाद पॉलिथीन में स्टेपलर लगाया और कहा कि, 10 मिनट बाद स्टेपलर खोल लेना। इसके बाद वे बाहर निकल गए। पॉलिथीन के अंदर निकली प्लास्टिक चूड़ियां घर वालों ने उनके बाहर निकलते ही फौरन पॉलिथीन को खोलकर देखा तो उसमें प्लास्टिक की चूड़ियां थी। इसके बाद महिला का पति आरोपियों को पकड़ने के लिए घर के बाहर दौड़ा। तभी तीन मोटरसाइकिल में करीब 6 लोग वहां से भागते दिखे। इस मामले में पुलिस स्टेशन में सूचना मिलते ही एंटी क्राइम यूनिट ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। होटल से पकड़ाए सभी आरोपी पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे और गाड़ी की पहचान करते हुए रायपुर के होटल में जांच पड़ताल की। जानकारी मिली कि संदिग्ध लोग होटल में रुके हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों को पूछताछ के बाद धोखाधड़ी केस में गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले हैं। आरोपियों के नाम अमरदीप शाह, अमित कुमार, मुकेश भगत, सिकंदर शाह, विपिन कुमार और शंभू शाह है। भिलाई में भी एक महिला को लूटा पुलिस ने जब आरोपियों से पूछताछ की तो पता चला कि उन्होंने खमतराई की घटना को अंजाम देने से पहले भिलाई में एक वारदात की है। सुपेला थाना के पास एक बुजुर्ग महिला को इसी पैटर्न में लूट कर वहां से फरार हो गए। इसके बाद यहां रायपुर के होटल में छिपे थे। 25 लाख का माल बरामद आरोपियों के पास से पुलिस ने मंगलसूत्र, सोने की चेन, सोने के कंगन, अंगूठी, 3 बाइक और मोबाइल फोन समेत 25 लाख रुपए का सामान जब्त किया है। इनमें से एक आरोपी शंभू शाह के खिलाफ उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में चोरी ठगी जैसे मामले हैं। जिसमें वह जेल में बंद रह चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here