रायपुर में पायलट बोले-डबल इंजन सरकार धुआं फेक रही:भूपेश के नेतृत्व वाले बयान पर कहा-मिलकर चुनाव लड़ेंगे, बिलासपुर में ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ सभा करेंगे

0
20

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कांग्रेस की ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ सभा थोड़ी देर में शुरू होगी। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले सभा में शामिल होने रायपुर पहुंचे सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार केवल धुआं फेक रही है। जनता के परेशानियों पर काम नहीं कर रही। चौबे के भूपेश के नेतृत्व में चुनाव लड़ने वाले बयान पर कहा, कि सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे, व्यक्ति विशेष की बात नहीं है। वहीं महंत के चमचा और सांप बिच्छू वाले बयान पर कहा कि कांग्रेस विपक्ष की सक्रिय भूमिका निभा रही है।डिसिप्लिन पार्टी है। बिलासपुर के मुंगेली नाका ग्राउंड में आयोजित सभा में भूपेश बघेल, ताम्रध्वज साहू, मोहन मरकाम, उमेश पटेल, अमरजीत भगत, अनिला भेड़िया, धनेंद्र साहू, अरुण वोरा भी मौजूद हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here