रायपुर में बैडमिंटन खेलते वक्त युवक की मौत…CCTV VIDEO:रेस्ट के लिए जमीन पर बैठते ही मुंह के बल गिरा, हार्ट अटैक की आशंका

0
21

रायपुर में बैडमिंटन खेलते हुए युवक की मौत हो गई है। युवक बैडमिंटन खेलने के बाद रेस्ट करने के लिए कोर्ट से बाहर निकला, फिर जमीन पर बैठा। कुछ देर बाद अचानक मुंह के बल गिर गया। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम हिमांशु श्रीवास्तव (35) है। वह सेक्टर 4 भिलाई का रहने वाला था। रायपुर के खुशी इंक्लेव अमलीडीह में अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। शंकर नगर स्थित एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर के पद पर पदस्थ था। युवक की मौत की घटना CCTV कैमरे में कैद, देखिए तस्वीरें…. खिलाड़ियों के साथ खेल रहा था बैडमिंटन जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना सप्रे शाला स्कूल स्थित जिला बैडमिंटन एकेडमी की है। शुक्रवार सुबह 6-7 बजे के करीब वहां खिलाड़ी बैडमिंटन की प्रेक्टिस कर रहे थे। इस दौरान युवक भी वहां पहुंचा।युवक ने बैडमिंटन खेलने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद वह खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन खेलने लगा। कुछ देर खेलने के बाद वहां रेस्ट करने के लिए कोर्ट से बाहर आकर जमीन पर बैठ गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ देर बाद मुहं के बल नीचे गिर गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठा। जहां से लोग उसे मेकाहारा अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक से मौत की आशंका मिली जानकारी के मुताबिक शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। हार्ट अटैक से युवक की मौत की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ करके आगे की जानकारी जुटाएगी। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। क्या होता है हार्ट अटैक ? हमारे हार्ट की ब्लड सप्लाई तीन तरफ से होती है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हार्ट की नसों में ब्लॉकेज आना शुरू हो जाता है। 40% तक ब्लॉकेज ज्यादा प्रॉब्लम नहीं करता। जब ये ब्लॉकेज 70% से ज्यादा बढ़ जाता है तो हार्ट का ब्लड फ्लो धीमा पड़ जाता है और ब्लड की पंपिंग बंद हो जाती है। इसे ही हार्ट अटैक कहते हैं। प्रीमैच्योर हार्ट अटैक के लक्षण क्या हैं? भारत में इस वक्त दिल की बीमारियों और डायबिटीज की महामारी चल रही है। युवा भी इसका शिकार हो रहे हैं। कई मामलों में ये देखने को मिला है कि बिना किसी लक्षण के अचानक हार्ट अटैक आता है और हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही मौत हो जाती है। हार्ट अटैक से पहले कई मामलों में लक्षण दिखाई देते हैं। जैसे- सीने में दर्द, भारीपन और जकड़न, एसिडिटी जैसा महसूस होना, बाएं कंधे या बाएं हाथ में दर्द महसूस होना, सांस फूलना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here