छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के चौरसिया कॉलोनी स्थित चांद ब्रेड फैक्ट्री में अनहाइजीन तरीके से बेकरी आयटम्स बनकर तैयार हो रहे थे। गुरुवार (5 फरवरी) को जब नगर निगम की टीम जांच के लिए पहुंची तो वहां ब्रेड, टोस्ट, क्रीम रोल, डोनट और अन्य खाद्य सामान पर मक्खियां भिनभिना रही थी। फ्रैक्ट्री में हाइजीन नियमों को फॉलो नहीं किया जा रहा था। इस दौरान वर्कर बिना मास्क और ग्लव्स के काम करते मिले और परिसर में चारों तरफ गंदगी फैली हुई थी। जिसके बाद नगर निगम जोन 6 की टीम ने फैक्ट्री को तुरंत सील कर दिया है। बेकरी में गंदकी की तस्वीरें देखिए- शिकायत के बाद कार्रवाई दरअसल, बेकरी में गंदगी के बीच बन रहे बेकरी आयटम्स की नगर निगम में जन शिकायत हुई थी। जिसके बाद टीम जोन 6 कमिश्नर हितेन्द्र यादव और स्वास्थ्य विभाग की 6 सदस्यीय संयुक्त टीम जांच के लिए पहुंची थी। चंद्रशेखर आजाद वार्ड के चौरसिया कॉलोनी में अचानक बिना सूचना के पहुंचने पर शिकायत सही मिली। जहां खाद्य सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन किया जा रहा था। शहर के 50 दुकानों में होती थी सप्लाई जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में रोजाना बड़े पैमाने पर खारी, टोस्ट, डोनट, ब्रेड, क्रीम रोल बनता था। जिसकी शहर के तकरीबन 50 दुकानों में सप्लाई होती है। फैक्ट्री को किया गया सील निगम की टीम ने निरीक्षण में पाया कि फैक्ट्री में साफ-सफाई की व्यवस्था खराब थी और खाद्य सुरक्षा गाइल लाइन का भी पालन नहीं किया जा रहा था। जिसके बाद जोन 6 स्वास्थ्य अधिकारी आदिव्य हाजरी, स्वच्छता निरीक्षक महेन्द्र कलीहारी, अजय शर्मा, अभिषेक जायसवाल तथा कार्य सहायक टोकेश्वर ध्रुव की मौजूदगी में जोन फैक्ट्री को तत्काल सीलबंद किया गया है। निगम ने दी चेतावनी साथ ही निगम प्रशासन ने सभी फूड प्रोडक्शन करने वाली संस्थाओं से अपील की है कि फूड प्रोडक्शन युनिट में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता नियमों का पालन किया जाए। साथ ही आस-पास गंदगी ना फैलाए, नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। ……………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… मरी हुई मक्खियों वाले पानी में बन रहा नकली पनीर,VIDEO: नाले के ऊपर फैक्ट्री, 200 रुपए किलो में बिक रहा; हार्ट-लीवर करेगा डैमेज रायपुर में एक नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। नकली पनीर दूध पाउडर, पाम ऑयल और फैट से तैयार किया जा रहा है। शंकर नगर इलाके में नाले के ऊपर फैक्ट्री चल रही है। जहां गंदगी के बीच मरी हुई मक्खियों वाले पानी में इसे बनाया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
