रायपुर में लड़की का सिर-धड़ से अलग होने का LIVE-VIDEO:तेज रफ्तार में स्कूटी डिवाइडर से टकराई, 2 नाबालिगों के सिर-पैर में आई चोट

0
28

रायपुर में खतरनाक सड़क हादसा हुआ है। एक्सीडेंट में स्कूटी सवार युवती का सिर धड़ से अलग हो गया है। स्कूटी तेज रफ्तार में थी, जिससे अनियंत्रित होकर डिवाइडर के एंगल से टकरा गई। हादसे में 2 नाबालिग लड़कियां घायल हो गई हैं। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार मृतका का नाम आलिया खान (18) पिता रमजान खान है, जो टिकरापारा के चौरसिया कॉलोनी की रहने वाली थी। कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। तीनों लड़कियां बोरियाखुर्द से कमल विहार की तरफ घूमने जा रही थी। हादसा CCTV कैमरे में कैद हो गया है। चौरसिया कॉलोनी की रहने वाली हैं लड़कियां हादसा बुधवार शाम करीब 4 बजे का है। तीनों लड़कियां चौरसिया कॉलोनी टिकरापारा की रहने वाली हैं। इनमें से 18 साल की आलिया खान स्कूटी चला रही थी। वहीं 14 साल की आलिया खान और बुशरा खान (17) गाड़ी में पीछे बैठी हुई थी। तेज रफ्तार में थी स्कूटी CCTV फुटेज में दिख रहा है कि स्कूटी तेज रफ्तार में थी, तभी गाड़ी अचानक बेकाबू हो गई। स्कूटी जाकर डिवाइडर में टकराई, जिससे स्कूटी चला रही आलिया का सिर डिवाइडर में लगे एंगल से जा टकराया। उसका सिर धड़ से अलग हो गया। आलिया के शरीर से तेजी से खून निकलने लगा। वहीं साथ में पीछे बैठी लड़कियों के पैर और सिर पर चोट आई है, जिससे वे भी घायल हो गईं। हादसे के बाद राहगीरों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की हालत सामान्य है टिकरापारा थाना प्रभारी विनय सिंह का कहना है कि मृत युवती का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही घायलों की हालत सामान्य है। इस मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। ……………………………… सड़क हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… रायपुर में हिट एंड रन केस…युवक की मौत,VIDEO:थाने के सामने कार ने मारी टक्कर, 10 फीट उछलकर दीवार से टकराया​, मॉर्निंग-वॉक पर निकला था रायपुर में पुलिस स्टेशन के सामने हिट एंड रन केस का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार कार ने मॉर्निंग वॉक पर निकले ऑटो ड्राइवर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक करीब 10 फीट उछलकर दीवार से जा टकराया। सिर फटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here