देश भर में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। रायपुर में पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ध्वजारोहण किया। 17 प्लाटून की सलामी ली। सीएम को सलामी देने वाले प्लाटून में ओडिशा पुलिस के जवान शामिल हैं। रायगढ़ में मंत्री ओपी चौधरी ने शहीद विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में ध्वजारोहण किया। गरियाबंद में बारिश के बीच स्वतंत्रता दिवस का उत्साह दिखा। देवभोग में छात्रों ने ध्वजारोहण के बाद प्रभात फेरी निकाली।
