रायपुर में सूटकेस में मिली युवक की लाश:सीमेंट भरकर ढका फिर बड़ी पेटी में डाला, दोनों पैर बंधे थे; इंद्रप्रस्थ कॉलोनी की घटना

0
15

छत्तीसगढ़ के रायपुर में बड़ी पेटी के अंदर सूटकेस में एक युवक की लाश मिली है। किसी ने मारकर लाश सूटकेस में डाला, फिर उस पर सीमेंट डाल दिया। उसके बाद उसे बड़ी पेटी में भर दिया। घटना डीडी नगर थाना इलाके के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी की है। मामले की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। फिलहाल शव की पहचान नहीं पाई है। वहीं पूर्व कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि, प्रदेश में लगातार क्राइम का ग्राफ बढ़ रहा है। सरकार में अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है। जानिए क्या है पूरा मामला ? मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को इंद्रप्रस्थ इलाके के वंडरलैंड वाटर पार्क के पास सुनसान इलाके में एक बड़ी पेटी संदिग्ध हालात में पड़ी मिली। जिसके अंदर सूटकेस था। जब राहगीरों को शक हुआ, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सूटकेस खोल कर देखा तो अंदर का एक युवक का शव मिला। जिसे बुरी तरह मोड़कर रखा गया था। उसके पैर बंधे हुए थे। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के CCTV खंगाले जा रहे पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है। घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। कॉलोनी और आसपास के इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जिससे यह पता लगाया जा सके कि सूटकेस को किसने और कब यहां रखा है। हत्या की आशंका घटना के बाद से ही इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के आस-पास दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग डरे हुए हैं। पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या के हर एंगल से जांच की जा रही है। प्रदेश में बड़ रहा क्राइम ग्राफ- विकास उपाध्याय पूर्व कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। सुनसान जगह में छोटे सूटकेस में एक आदमी को मार कर डाल दिया गया। उस पर सीमेंट डाला गया है। फिर उसे बड़ी पेटी में डालकर आउटर में छोड़ा गया है। विकास ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी की सरकार में अपराधियों को संरक्षण देने का काम किया जा रहा है। गृहमंत्री बड़े-बड़े दावे करते है, लेकिन आज एक भी व्यक्ति यहां पर सुरक्षित नहीं है। कोई अकेले कहीं नहीं जा सकता है। अभी तक युवक की शिनाख्त भी नहीं हो पाई है। ………………………………………. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… रायपुर में हर तीसरे दिन मर्डर और दूसरे दिन रेप:80 दिन में 23 हत्या और 40 बलात्कार; शूटर्स ने जेल के बाहर मारी गोली रायपुर में क्राइम ग्राफ रेड अलर्ट पर है। हर तीसरे दिन हत्या और दूसरे दिन रेप की वारदात हो रही है। 80 दिन में अलग-अलग अपराध के 2000 से ज्यादा केस दर्ज हुए हैं। इनमें 23 हत्या और 40 बलात्कार समेत अन्य अपराध हैं। हाल ही में एक युवक को जेल के बाहर गोली मार दी गई। वहीं एक को जिंदा जला दिया गया था। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here