रायपुर में 11वीं मंजिल से छात्रा के गिरने का VIDEO:जमीन पर गिरते ही उड़ी धूल; सिर फटने से मौत, बर्थडे मनाने आई थी ऐश्वर्या-अंपायर

0
45

रायपुर में 17 साल की लड़की अपार्टमेंट की 11वीं मंजिल से गिर गई। सिर फटने की वजह से लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। जमीन पर गिरते ही धूल उड़ने लगी। गिरने का CCTV फुटेज भी सामने आया है। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र के ऐश्वर्या एंपायर सोसाइटी की है। मिली जानकारी के मुताबिक मरने वाली छात्रा का नाम अहाना जैन है, जो कक्षा 12वीं की छात्रा थी। वह डीडी नगर इलाके में रहती थी। वह घर से यह कहकर निकली थी कि सहेली की बर्थडे पार्टी में जा रही है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा था, आत्महत्या थी या किसी ने उसे धक्का दिया। अब जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, शनिवार दोपहर ढाई बजे घर से निकली थी। वह करीब 2 घंटे सहेली के साथ रही, फिर वहां से चली गई। बर्थडे मनाने के बाद जब छात्रा देर तक घर नहीं लौटी तो कारोबारी पिता मनोज जैन ने डीडीनगर थाने में छात्रा की गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई थी। इसी बीच करीब रात सवा 8 बजे पुलिस को सूचना मिली कि ऐश्वर्या अंपायर सोसाइटी की बिल्डिंग के नीचे एक लड़की खून से सनी पड़ी हुई है। आसपास के लोगों ने उठाकर तुरंत अंबेडकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। बाउंड्रीवॉल से कई सामान मिले तेलीबांधा टीआई नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बिल्डिंग के 11वें माले की छत की बाउंड्रीवॉल से कई सामान मिले हैं। इसमें इयरफोन, आईफोन, चश्मा और एक जोड़ी चप्पल मिली है। पुलिस को आशंका है कि यह सभी सामान उसी लड़की के हैं। मृतिका के पास से एक पर्ची भी मिली है, जो लाइब्रेरी के फीस पेमेंट की है। साथ ही ऐश्वर्या अंपायर सोसाइटी से छात्रा की स्कूटी भी मिली है, जिसमें गिफ्ट रखा हुआ मिला है। CCTV कैमरे खंगाल रही पुलिस तेलीबांधा टीआई नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम ​​​​​के लिए भेजा गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। छात्रा सोसाइटी में किससे मिलने आई थी, वह कौन सी मंजिल पर गई थी। पर जांच की जा रही है। साथ ही सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि यह हादसा था, आत्महत्या या किसी ने उसे धक्का दिया। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। ……………… रायपुर में क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… अवैध संबंध बना रायपुर में मां-बेटी के मर्डर की वजह: पहले महिला की नस काटकर गला घोंटा; नाबालिग को मारकर लाश से किया रेप रायपुर में डबल मर्डर केस में खुलासा हुआ है। मां और बेटी की हत्या अवैध संबंध के बाद ब्लैकमेलिंग की वजह से की गई। इस मामले में आरोपी ने पहले मां की नस काट कर उसका गला घोटा। फिर बेटी की भी गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद नाबालिग की लाश के साथ रेप भी किया। पढ़ें पूरी खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here