रायपुर में MMI नारायणा की नर्स की चाकू मारकर हत्या:मनेंद्रगढ़ के युवती की कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, बॉयफ्रेंड संग था विवाद

0
2

राजधानी रायपुर के MMI नारायणा अस्पताल की नर्स प्रियंका दास (23) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव कमरे में खून से लथपथ हालत में मिला है। सीने पर चोट के निशान हैं। वो मनेंद्रगढ़ की रहने वाली थी। उसका बॉयफ्रेंड के साथ कुछ विवाद चल रहा था। घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है। पड़ोसी कुलेश्वर यादव ने बताया कि, पिछले एक महीने से प्रियंका अपनी तीन सहेलियों के साथ किराए पर रहती थी। गुरुवार सुबह जब उसकी सहेली नाइट ड्यूटी कर लौटी तो कमरे के भीतर प्रियंका की लाश देखी। उसके सीने पर चोट के निशान थे। आसपास खून बिखरा हुआ था। इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों को सूचना दी। फिर मौके पर पुलिस पहुंची। बॉयफ्रेंड से विवाद की आशंका पड़ोसी के मुताबिक, रूममेट लड़कियों ने बताया कि प्रियंका का अपने बॉयफ्रेंड से किसी बात पर विवाद था। जिसके बाद सहेलियों ने उसे वापस घर जाने के लिए कहा था। लेकिन उसने घर जाने से मना कर दिया। पुलिस को आशंका है कि इस मर्डर के पीछे बॉयफ्रेंड से विवाद एक वजह हो सकती है। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। कमरे से किसी को निकलते नहीं देखा पड़ोसियों का कहना है कि, उन्होंने किसी को भी प्रियंका के कमरे से निकलते हुए नहीं देखा। न ही लड़ाई झगड़े की कोई तेज आवाज सुनी। जिससे यह साफ है कि मर्डर करने के बाद हत्यारा दूसरों की नजर से बचते हुए मौके से फरार हो गया। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने युवती की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पोस्टमॉर्टम में युवती के शरीर में चोट के निशान और हत्या का तरीका साफ हो पाएगा। पुलिस को मौके पर मिला चाकू टिकरापारा पुलिस को करीब 11:30 बजे हत्या की सूचना मिली। पुलिस को मौके में लड़की के हाथ के पास से चाकू मिला है। जिसे जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि, प्रियंका ने एक दिन पहले अस्पताल में ड्यूटी भी की थी। वह डे शिफ्ट में थी। फिलहाल पुलिस रूममेट से पूछताछ कर रही है। प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को चाकू से मार-डाला इससे कुछ दिन पहले, रायपुर के स्टेशन रोड स्थित एवॉन लॉज में नाबालिग प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड (16) ने बॉयफ्रेंड की चाकू गोदकर हत्या कर दी थी। गर्लफ्रेंड ने युवक पर 5 बार चाकू से वार किया था। गर्दन-पीठ समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान मिले थे। मामला गंज थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक मृत युवक का नाम मोहम्मद सद्दाम (20) है, जो बिहार का रहने वाला था। रायपुर के एक कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। युवक की हत्या करने के बाद गर्लफ्रेंड ट्रेन से अपने घर बिलासपुर भाग गई थी, लेकिन बाद में सरेंडर कर कहा कि मैंने अपने बॉयफ्रेंड को मार दिया। ……………………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… रायपुर में प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को चाकू से मार-डाला: गले-पीठ पर 5 वार, मर्डर कर ट्रेन से भागी बिलासपुर, पुलिस से बोली-मैंने मार दिया रायपुर के स्टेशन रोड स्थित एवॉन लॉज में नाबालिग प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड (16) ने बॉयफ्रेंड की चाकू गोदकर हत्या कर दी। गर्लफ्रेंड ने युवक पर 5 बार चाकू से वार किया है। गर्दन-पीठ समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान मिले हैं। मामला गंज थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here