राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल में कैदी युवक और उसकी गर्लफ्रेंड से मुलाकात का वीडियो सामने आया है। मुलाकात कक्ष में अपने बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची लड़की ने वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया पेज पर इसे अपलोड किया है, जो अब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लड़की ने कहा कि आज मेरे जान का जन्मदिन है। मैं उससे मिलने सेंट्रल जेल आई हूं। तकलीफ तो बहुत होती है कि वो मेरे साथ नहीं है। उसके जन्मदिन पर मैं उसके पास नहीं हूं। पर मिलने आई हूं देखती हूं उसका रिएक्शन कैसा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद अब जेल प्रबंधन पर सवाल उठ रहे है। जेल में दोनों के मुलाकात से जुड़ी तस्वीरें देखिए कैदी का जन्मदिन था, गर्लफ्रेंड मिलने पहुंची जानकारी के मुताबिक, कैदी का नाम तारकेश्वर बताया जा रहा है। तारकेश्वर किस मामले में जेल में बंद है? इसकी अधिकृत जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। चर्चा है कि वह NDPS मामले में जेल में बंद है। बताया जा रहा है कि युवक का जन्मदिन था, इसी वजह से उसकी गर्लफ्रेंड मिलने गई थी। मुलाकाती कक्ष में दोनों के बीच बातचीत हुई और इसी दौरान युवती ने वीडियो बनाया। मुलाकात कक्ष में फोन के जरिए की बात वायरल वीडियो के मुताबिक, लड़की सेंट्रल जेल अपने बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची, जहां जेल के बाहर पहले उसने वीडियो बनाया फिर जेल के अंदर मिलने पहुंची। वायरल वीडियो में जेल के अंदर बॉयफ्रेंड से फोन में बातचीत भी है। जहां मुलाकात कक्ष में दोनों ने मुलाकात की। फोन के जरिए बातचीत की। लड़की ने इस पूरे एपिसोड का वीडियो भी बनाया और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया। वायरल होने के बाद चर्चा में आया मामला वायरल वीडियो कब का है ये जानकारी नहीं पर अब जाकर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में खुदा गवाह फिल्म का गाना ‘तू ना जा मेरे बादशाह’ गाने एडिट करके लगाया गया है। ये वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ और जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया। इस संबंध जेल प्रबंधन ने मीडिया से दूरी बना ली है। जेल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल इस वीडियो के सामने आने के बाद जेल सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, जेल के मुलाकाती कक्ष में मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित है। इसके बावजूद युवती मोबाइल लेकर अंदर कैसे पहुंची? क्या प्रवेश के समय जांच नहीं हुई, या फिर जांच के बावजूद मोबाइल अंदर चला गया? अब यही सवाल सोशल मीडिया पर लोग उठा रहे हैं। सेंट्रल जेल में पहले भी कैदियों के वीडियो वायरल हुए बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब रायपुर जेल के कैदी का वीडियो वायरल हुआ है। इससे पहले भी जेल के अंदर से कसरत करते हुए कैदी का वीडियो वायरल हो चुका है। घटना होने पर हर बार जेल प्रबंधन जांच कराने का दावा करता है, लेकिन अधिकृत जानकारी देने से विभागीय अधिकारी बचते है। ………………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… रायपुर जेल में कैदी ने जिम करते VIDEO बनाया: दोस्तों संग सेल्फी ली, गैंगस्टर अमन साव भी करा चुका है फोटोशूट; अष्टकोण अधिकारी सस्पेंड
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल में बंद आरोपी का जिम करते वीडियो वायरल हो रहा है। जेल में अपने साथियों के साथ सेल्फी भी ली है। 3 महीने से जेल में बंद है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिव है। वीडियो और फोटोज 13 से 15 अक्टूबर के बीच के बताए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…
