रायपुर सेंट्रल जेल के भीतर एक बार भी चाकूबाजी की घटना सामने आयी है। यश शर्मा हत्याकांड के मुख्य गवाह कुशाल तोलानी पर जेल के अंदर चाकू से हमला किया गया। इस हमले में कुशल को गले पर गंभीर चोटें आयी हैं। इस घटना ने जेल के भीतर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
