रायपुर से घूमने गए 3 दोस्तों का धमतरी में मर्डर:एक को 100 मीटर दौड़ाया,धारदार हथियार से मारा; ढाबे में बैठे बदमाशों ने किया हमला

0
59

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में 3 दोस्तों का मर्डर हुआ है। तीनों दोस्त रायपुर के रहने वाले है। वे सभी सोमवार (11 अगस्त) की रात धमतरी घूमने निकले थे। तभी ग्राम भोयना के पास स्थित अन्नपूर्णा ढाबे में कुछ पूछने के लिए रुके। इस दौरान ढाबे में पहले से 6-7 लोग खाना खा रहे थे। तभी किसी बात को लेकर उनमें आपस में झगड़ा हुआ, पहले बहस हुई फिर मारपीट तक बात आ गई। इस दौरान वहां पहुंचे तीन दोस्तों पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है। हमलावरों ने पहले एक दोस्त को 100 मीटर तक दौड़ाते हुए ले गए और उसके सीने पर चाकू से वार किया। सभी बदमाश नशे में थे और ढाबे में गाली गलौज कर रहे थे। जो भी आता उसे मार रहे थे। इस दौरान 2 अन्य लोगों ने भागकर जान बचाई। पहले घटनास्थल की दो तस्वीरें देखिए:- मारे गए युवकों के नाम रायपुर से धमतरी घूमने गए थे 5 दोस्त हमलावरों ने तीनों युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। एक युवक को तो हमलावर मृतकों की पहचान सूरज तांडी और नितिन तांडी (दोनों संतोषी नगर निवासी) और आलोक ठाकुर (सेजबहार निवासी) के रूप में हुई है। तीनों दोस्त रायपुर के अलग-अलग इलाकों में रहते थे और घूमने के लिए धमतरी आए थे। आलोक पेटी ठेकेदार का काम करता था, जबकि सूरज और नितिन ड्राइवरी करते थे। जिस ढाबे में वारदात हुई वो सिहावा रोड पर स्थित है। ढाबे में आने वालों से बहस कर रहे थे बदमाश पुलिस जांच में सामने आया कि हमलावरों ने ढाबे में 300 रुपए का खाना खाया था, लेकिन बिल का भुगतान नहीं किया। बदमाश ढाबे में आने वालों से गाली-गलौच कर विवाद कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक, रात में सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी जान चली गई थी। सभी 6 से ज्यादा हमलावरों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है। …………………………… मर्डर से जुड़ी और भी खबरें पढ़िए… 1. रायपुर में पेट्रोल-पंप मैनेजर के मर्डर का LIVE VIDEO:रात में 50 रुपए का पेट्रोल डलवाने आए बदमाश; पैसे लूटे, गले पर गोदा चाकू रायपुर में बुधवार देर रात पेट्रोल पंप के मैनेजर की 2 बदमाशों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बदमाश पेट्रोल डलवाने के बाद मैनेजर से पैसे छीनने लगे। जब मैनेजर ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चाकू मैनेजर के गले के पास लगा। पढ़ें पूरी खबर 2. रायपुर के सूटकेस मर्डर कांड का नया CCTV VIDEO:प्रत्यक्षदर्शी बोला-मेरे सामने घसीटकर ले गए पेटी, लिफ्ट में सड़ने की बदबू आई तो शक हुआ रायपुर के सूटकेस मर्डर कांड में दैनिक भास्कर को एक नया एक्सक्लूसिव CCTV वीडियो मिला है। इसमें आरोपी लाश को बिल्डिंग से उतारकर बाहर ले जाते दिख रहे हैं। बिल्डिंग में रहने वाले एक युवक ने इसे खुद देखा भी। पढ़ें पूरी खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here