रायपुर की एक निजी स्टील फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 6 कर्मचारियों की मौत हो गई। 6 अन्य घायल हो गए हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर है। घायलों को इलाज के लिए पंडरी स्थित जिला अस्पताल लाया गया है। हादसा धरसींवा थाना क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री के अंदर हैवी मशीनरी का एक बड़ा टुकड़ा टूटकर गिर गया। इसी मशीनरी के नीचे काम कर रहे कर्मचारी दब गए। मरने वालों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। खबर लगातार अपडेट हो रही है….. रायपुर की फैक्ट्रियों में हादसे से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… 1. रायपुर में फोम-फैक्ट्री में जलकर मजदूर की मौत…मालिक पर FIR: सुरक्षा के नहीं थे पर्याप्त इंतजाम, 3 घंटे तक जलता रहा कारखाना, अब हुआ एक्शन रायपुर में फोम फैक्ट्री में जलकर मजदूर की मौत के मामले में एक्शन हुआ है। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक मुकेश अग्रवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस की शुरुआती जांच में फैक्ट्री में सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम नहीं पाए गए। जिस वजह से व्यक्ति की मौत हुई। यह पूरा मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… 2. संजय केमिकल प्लांट में भीषण आग: दो कर्मचारी घायल, फैक्ट्री राख में तब्दील; 3 घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू रायपुर के तिल्दा नेवरा स्थित संजय केमिकल प्लांट में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। आग इतनी भयावह थी कि 5 किलोमीटर दूर से ही आसमान में धुएं के बादल दिखाई दे रहे थे। आग के साथ-साथ तेज़ धमाकों की आवाज़ें भी सुनाई दे रही थीं। जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। आग में प्लांट पूरी तरह जलकर राख हो गया। पढ़ें पूरी खबर…
