मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के सतलापुर थाना इलाके में तेज रफ्तार कार सवार ने रास्ते से जा रहे एचईजी कर्मचारी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे 5 फीट उछलकर दूर जा गिरे। इसके बाद उसने कार को रिवर्स लेकर दोबार उन्हें कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
