Raipur News: राज्य बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ में ऐसे हालात बन रहे हैं, जब नागरिक आपूर्ति निगम के गोदाम खाली होने की कगार पर पहुंच गए हैं। अगर 31 जनवरी तक गोदामों में पर्याप्त चावल नहीं पहुंचा, तो एक फरवरी से राज्य के 2.73 करोड़ लोगों को राशन मिलने में भारी दिक्कत हो सकती है।
