राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 30 दिसंबर को झारखंड के गुमला जिले के मांझाटोली में आयोजित अंर्तराज्यीय जन सांस्कृतिक समागम समारोह में शामिल होगीं। राष्ट्रपति हेलीकॉप्टर से जशपुर के आगडीह हवाई पट्टी पर उतरेंगी, वहां से सड़क मार्ग से मांझाटोली जाएंगी। इसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी कर ली गई है।
