छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने राहुल गांधी पर माओवादियों के समर्थकों से मुलाकात करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि माओवादियों के बिचौलिए से बात कर राहुल देश की पीठ में छुरा मारने का काम कर रहे हैं। इससे साफ जाहिर हो गया है कि माओवादियों को कांग्रेस का समर्थन मिला हुआ है।
