‘रिटायर्ड फूड इंस्पेक्टर ने रेप किया…न्यूड फोटोज खींची’:पीड़िता बोली-गोली मारने की धमकी दी, नग्नकर लाश फेंक दूंगा कहा, पढ़िए संजय दुबे की फेसबुक चैटिंग

0
1

“संजय दुबे ने रेप किया। न्यूड तस्वीरें खींची। अश्लील बातें करता था। वीडियो कॉल में अश्लील डिमांड करता था। मैं छोटी हूं बोलती थी, तो कहता था मैं 15 साल की लड़की से भी मिल चुका हूं। कुछ नहीं होता। लेट गई बिस्तर पर, कितने बार किए हो..इस तरह की बातें करता था। फोटोज वायरल करने की धमकी देकर रेप किया।” ये बातें 27 वर्षीय रेप पीड़िता ने आरंग पुलिस को अपनी शिकायत में बताई है। साथ ही छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग के रिटायर्ड फूड अफसर संजय दुबे से फेसबुक पर बातचीत के स्क्रीनशॉट भी दिए हैं, जिसमें कई अश्लील बातें हैं। आरंग पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर संजय दुबे के खिलाफ FIR दर्ज की है। रेप पीड़िता ने 8 पन्नों की लिखित शिकायत में बताया है कि संजय दुबे ने ब्लैकमेलिंग की। न्यूड फोटोज के बदले 3 लाख रुपए भी वसूले। गोली मरवा कर नग्न हालत में लाश सड़क पर फेंकवा दूंगा बोलता था। इस रिपोर्ट में पढ़िए रिटायर्ड फूड अफसर ने फेसबुक पर पीड़िता से क्या-क्या बातें की… जानिए क्या है पूरा मामला ? जानकारी के मुताबिक, पीड़िता आरंग थाना क्षेत्र की निवासी है। 2018-19 में फेसबुक के माध्यम से संजय दुबे से जान पहचान हुई थी। फेसबुक के जरिए संजय ने नजदीकियां बढ़ाई। मुझे बरगलाया और प्रलोभित किया। 2021 में मेरे घर आरंग आया और रेप किया। पीड़िता ने बताया कि संजय ने न्यूड फोटोज खींची थी। पीड़िता ने पुलिस को फेसबुक पर चैटिंग के स्क्रीनशॉट भी दिए हैं। चैट में संजय दुबे ने लिखा कि लेट गई बिस्तर पर, सो जाओ, खाना खा लिया? मुझ पर विश्वास करो। ईश्वर साक्षी है, धोखा नहीं दूंगा। पीड़िता ने पुलिस से बताया कि संजय दुबे पूछता था कि आपका कोई बॉयफ्रेंड है कि नहीं। मैंने कहा कि मेरा कोई बॉयफ्रेंड नहीं है। मैं इन फालतू कामों में ध्यान नहीं देती हूं। संजय दुबे कहता था कि मैं एक लेखक भी हूं। तुमसे शादी करना चाहता हूं। पीड़िता बोली- अश्लील बातें करता था आरोपी पीड़िता ने बताया कि संजय दुबे कहता था कि मैं अपनी पत्नी को तलाक दे दूंगा, तब मैंने कहा कि आप बुजुर्ग अधिकारी हैं। मैं आपकी बेटी जैसी हूं, लेकिन संजय दुबे ने कहा कि उम्र में भले बुजुर्ग हूं, लेकिन शादी के लायक हूं। संजय दुबे लगातार अश्लील बातें भी करता था। पीड़िता ने बताया कि आरंग में मेरे घर में आरोपी ने रेप किया। जबरन अश्लील फोटो और वीडियो लिए। वायरल करने की धमकी देकर रेप किया। धमकियों से बहुत परेशान थी। आरोपी की पत्नी से मिलने की कोशिश की, लेकिन वह भी नहीं मिलीं। इस दौरान संजय दुबे ने अश्लील फोटोज को लेकर ब्लैकमेल किया। जब मैंने शादी करने का दबाव बनाया, तो मुझे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई हूं। युवती की शिकायत पर पुलिस ने रिटायर फूड अफसर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पढ़िए संजय दुबे और युवती के बीच क्या कुछ बातचीत हुई ? ………………………………….. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़ें यौन उत्पीड़न आरोपों में फंसे IG रतनलाल डांगी हटाए गए: SI की पत्नी की शिकायत के बाद PHQ अटैच; अजय बने चंदखुरी पुलिस अकादमी निदेशक छत्तीसगढ़ पुलिस अकादमी चंदखुरी में पोस्टेड IG रतनलाल डांगी को यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच पद से हटा दिया गया है। डांगी को पुलिस अकादमी से हटाकर पुलिस मुख्यालय में अटैच किया गया है। डांगी पर SI की पत्नी ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। गृह विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता ने आदेश जारी किया है। IG रतनलाल डांगी की जगह सीनियर IPS अजय यादव को जिम्मेदारी सौंपी है। अजय यादव नारकोटिक्स डिपार्टमेंट में थे, जो अब पुलिस अकादमी चंदखुरी में निदेशक के रूप में सेवाएं देंगे। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here