रविवार तड़के करीब तीन बजे और सुबह आठ बजे 10 हजार यात्रियों को प्रयागराज भेजा गया है। ट्रेन पकड़ने की जल्दी इतनी रही कि रविवार को ट्रेन आते ही प्लेटफार्म संख्या- एक पर मौजूद श्रद्धालु रेलवे ट्रैक पर आ गए। संख्या इतनी हो गई कि नियंत्रित नहीं हो सकी। लोग प्लेटफार्म संख्या- एक व दो के बीच स्थित रेलवे ट्रैक पर बैठे नजर आए।
