MP News: रीवा में नशीली कफ सिरप की तस्करी का खुलासा होने के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन सक्रिय हो गया है। नियंत्रक दिनेश कुमार मौर्य के निर्देश पर तीन फ्लाइंग स्क्वॉड गठित किए गए हैं। सबसे पहले अस्पताल चौक स्थित थोक दवा कारोबारी के यहां छापा मारा गया। यहां नशेड़ियों में ‘नीली गोली’ के नाम से बिक रही प्रतिबंधित दवाओं के सबूत मिले।
