रूस के कामचटका में 8.7 की तीव्रता का भूकंप:जापान ने सूनामी की चेतावनी जारी की, अभी किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं

0
23

जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने बुधवार को बताया कि रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पास 8 तीव्रता का भूकंप आया। इस वजह से जापान के प्रशांत तट पर 1 मीटर तक की सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। US जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने शुरुआती रिपोर्टों के तुरंत बाद कहा कि भूकंप की तीव्रता 8.7 थी। भूकंप 19.3 किलोमीटर की गहराई पर आया। रूस की ओर से कामचटका पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली। वहीं, जापानी एजेंसी ने बताया कि भूकंप सुबह 8:25 बजे आया। अभी तक किसी नुकसान की सूचना नहीं है। जापान के एनएचके टेलीविजन के अनुसार, भूकंप जापान के चार बड़े द्वीपों में से सबसे उत्तरी द्वीप होक्काइडो से करीब 250 किलोमीटर दूर था और इसे केवल हल्का महसूस किया गया। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here