हाल ही में खुर्जा जंक्शन और रोजा में हुई रेल घटनाओं के बाद रेलवे प्रशासन सतर्क हो गया है। मुरादाबाद रेल मंडल के नए डीआरएम राजकुमार सिंह ने यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के सुरक्षित संचालन को लेकर कड़े कदम उठाए हैं। इसी कड़ी में अब छोटे स्टेशनों पर भी ‘रन-थ्रू’ (बिना रुके गुजरने वाली) ट्रेनों का अनाउंसमेंट अनिवार्य कर दिया गया है…
