रेलवे के डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट ने नर्स से रेप किया:बिलासपुर में पार्टी करने घर बुलाकर वारदात की; 10 दिन तक डरी-सहमी रही

0
53

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्टेशन के मेडिकल यूनिट में पोस्टेड प्राइवेट हॉस्पिटल की नर्स के साथ डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट ने रेप किया है। आरोप है कि, उसने अपने घर में पार्टी के बहाने बुलाया, फिर अकेली पाकर दुष्कर्म किया। नर्स 10 दिनों तक डरी-सहमी रही। अब परिजन के साथ पुलिस में शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, 26 साल की युवती प्राइवेट हॉस्पिटल में नर्स है। उसने पुलिस को बताया कि, संबंधित अस्पताल और रेलवे संयुक्त रूप से स्टेशन पर इमरजेंसी मेडिकल यूनिट चलाते हैं। इसकी पूरी मॉनिटरिंग डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट फिरतू राम पटेल (50) करता था। इस दौरान सुपरिटेंडेंट औपचारिक बातचीत करता था। पार्टी के बहाने बुलाया घर, अकेली पाकर किया दुष्कर्म पीड़ित नर्स ने पुलिस को बताया कि, यूनिट में साथ काम करने की वजह से फिरतू राम पटेल पिछले कुछ दिनों से पार्टी देने की बात कह रहा था। 17 मई को उसने नर्स को पार्टी देने के बहाने सरकंडा के गणेश वैली स्थित अपने घर बुलाया। उसकी बातों में आकर नर्स फिरतू राम के घर पहुंची, जहां उसे अकेली पाकर उसने रेप किया। पत्नी ने छोड़ा, तो अकेले रहता है आरोपी बताया जा रहा है कि, आरोपी डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट फिरतू राम पटेल अपने घर में अकेले रहता है। उसकी पत्नी के साथ उसका विवाद चल रहा है। जिस कारण वो लंबे समय से अकेले रहता है। पति से परेशान होकर पत्नी ने तलाक के लिए आवेदन भी किया है। दफ्तर में दबिश देकर आरोपी को पकड़ा इस मामले में सरकंडा टीआई निलेश पांडेय ने बताया कि, पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने रेलवे के डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट फिरतू राम पटेल (50) के खिलाफ केस दर्ज किया। जिसके बाद उसकी तलाश शुरू कर दी। वो अपने गणेश वैली स्थित मकान में नहीं मिला। जिस पर पुलिस की टीम तत्काल स्टेशन पहुंची, जहां आरोपी फिरतू राम पटेल को उसके ऑफिस से गिरफ्तार कर थाने लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। फिलहाल, मामले में आगे की जांच जारी है। ………………………………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… असिस्टेंट-कमिश्नर ने महिला से रेप किया, अबॉर्शन कराया: पीड़िता बोली- शादी का झांसा देकर 7 साल तक बनाए संबंध, दंतेवाड़ा में हुई थी पहचान छत्तीसगढ़ के बीजापुर में ट्राइबल विभाग के सहायक आयुक्त आनंदजी सिंह के खिलाफ रेप का केस दर्ज हुआ है। महिला का आरोप है कि, अधिकारी ने उसे पहले प्यार के जाल में फंसाया। शादी करने की बात कहकर 7 साल तक लगातार दुष्कर्म करता रहा। 3 बार गर्भपात भी कराया। घटना गीदम थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here