बिलासपुर में रायपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे पर ग्राम सम्बलपुरी स्थित यादव ढाबा के सामने तेज रफ्तार ट्रेलर और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात करीब 2 बजे ट्रेलर (CG 11 BD 9044) सकरी-रतनपुर की ओर से रायपुर जा रहा था। इसी दौरान ट्रेलर अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड में पहुंच गया और सामने से आ रही स्कॉर्पियो (CG 04 MQ 4220) को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर पास में खड़े एक अन्य ट्रेलर को भी अपनी चपेट में लेते हुए पलट गया। स्कॉर्पियो बुरी तरह डैमेज हो गई और उसमें सवार लोग वाहन के अंदर फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंची। वाहन में फंसे लोगों को निकालने के लिए गैस कटर का सहारा लिया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला गया, तब तक चार लोगों की मौत हो चुकी थी। हादसे की ये तस्वीरें देखिए… पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में पांच लोग सवार थे, जो यादव ढाबा में आयोजित एक पारिवारिक शादी की 25वीं सालगिरह के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम से लौटते ही कुछ ही दूरी पर यह दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रेलर चालक गिरफ्तार सकरी पुलिस ने ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। ट्रेलर-स्कॉर्पियो की टक्कर में 4 मौतें घायल प्रकाश रात्रे, कुवागांव, बिलासपुर सिम्स अस्पताल में इलाज जारी है। ……………….. सड़क हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… सड़क-हादसे में युवा भाजपा नेता समेत 4 की मौत:सरगुजा-सूरजपुर में आपस में टकराई बाइकें, उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे, पैर भी टूटा सरगुजा के नेशनल हाईवे-43 पर शांतिपारा के पास दो बाइकों की भिड़ंत में युवा भाजपा नेता समेत दो युवकों की मौत हो गई। एक घायल का इलाज अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में किया जा रहा है। वहीं, अंबिकापुर-प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर केरता के पास दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। घटना सरगुजा के बतौली और सूरजपुर के खड़गवां चौकी क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…
