मोदी सरकार ने जीएसटी ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए अब केवल दो दरें—5% और 18% लागू की हैं। तंबाकू व लग्जरी वस्तुओं पर 40% टैक्स रहेगा। 22 सितंबर से नई दरें लागू होंगी। रोटी, परांठा और दवाओं पर टैक्स खत्म, जबकि टीवी, मोटरसाइकिल और सीमेंट जैसी वस्तुएं 18% पर मिलेंगी।
