ब्रिटेन से नस्लीय भेदभाव की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ओल्डबरी शहर में 20 वर्षीय सिख युवती के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने न सिर्फ पीड़िता को शिकार बनाया, बल्कि उसके धर्म और पहचान पर टिप्पणी करते हुए उसे ‘अपने देश वापस जाने’ की धमकी भी दी।
