जमीन के बदले नौकरी घोटाले में राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआइ अदालत ने अहम आदेश जारी किया है। अदालत ने राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उनके पुत्र तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव, पुत्री मीसा भारती सहित अन्य आरोपितों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। चलिए आपको बताते हैं कि कोर्ट ने क्या कहा।
