डेटिंग ऐप्स के दौर में एक शख्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन को ही डेटिंग का जरिया बना डाला। दरअसल, एक यूजर ने लिंक्डइन पर गर्लफ्रेंड की नौकरी के लिए बाकायदा वेकेंसी पोस्ट की है। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे पढ़कर हैरानी के साथ-साथ मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
