ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी विधवा प्रेमिका को गोली मार दी। आरोपी युवक का रिश्ता किसी और युवती से तय हो गया था, जिसका महिला विरोध कर रही थी। दोनों के बीच झगड़े के बाद युवक ने गोली चला दी। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
