राजस्थान के एक लॉ के छात्र ने खुद को हाई कोर्ट का जज बताकर खंडवा की एक महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाया। शादी का झांसा देकर आरोपी ने महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया। अपने साथ धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
