G Ram G bill: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) की जगह लाने वाले G Ram G विधेयक को बुधवार सुबह लोकसभा में विपक्ष के भारी विरोध के बीच पारित कर दिया गया। बिल के पास होते ही सदन में हंगामा शुरू हो गया। इस दौरान कुछ विपक्षी सांसदों ने विधेयक की कॉपी भी फाड़ दी।
