Lokayukta Raid: जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने सोमवार को कटनी में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री (EE) व्हीए सिद्दीकी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कार्यपालन यंत्री के निजी आवास पर की गई, जहां वे विभाग के ही एक रिटायर्ड कर्मचारी से उसके जायज पैसों के बदले कमीशन की मांग कर रहे थे।
