छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रविवार रात वकील शराब पीकर सरेराह हथियार लहरा रहा था, जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में वकील हाथ में तलवार और फरसा लहराते हुए, पिस्टल थामे और शराब पीते हुए नजर आ रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक वकील का नाम अंशुमन श्रीवास्तव (41) है, जो घर के बाहर शराब पी रहा था और पिस्टल, तलवार, फरसा लेकर आने-जाने वालों को डरा रहा था। इस पूरे घटनाक्रम को एक शख्स ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया। बाद में उसने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायलर होते ही पुलिस हरकत में आई और जांच पड़ताल के बाद वकील को गिरफ्तार किया। देखिए पहले ये तस्वीरें- पॉश कॉलोनी रामावैली में रहता है वकील सीएसीपी निमितेश सिंह ने बताया कि शहर की पॉश कॉलोनी रामावैली में रविवार को वकील सरेआम हथियार लहराकर दहशत फैला रहा था। इसका वीडियो लोगों ने रिकॉर्ड करके पुलिस को भेजा। पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी अंशुमन श्रीवास्तव (41) नामक वकील है। पुलिस ने कॉलोनी में दी दबिश वह अपने घर के बाहर शराब पी रहा था और इस दौरान हाथ में पिस्टल, तलवार और फरसा जैसे औजार लेकर आने-जाने वालों को डराने का प्रयास कर रहा था। चकरभाठा थाना प्रभारी उमेश साहू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को कॉलोनी में देखकर हड़कंप मच गया। घेराबंद कर आरोपी को पकड़ा टीम ने आरोपी के घर L-5, मकान नंबर 124 की घेराबंदी की और उसे हथियारों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया।पुलिस ने आरोपी के मकान की तलाशी के दौरान 32.5 इंच की तलवार, एक काली पिस्टल और एक फरसा-नुमा कुल्हाड़ी जब्त की है। इस दौरान हड़कंप मचने के कारण कॉलोनी के लोग गवाही देने से कतराते रहे। आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई हालांकि पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और वायरल वीडियो के आधार पर मामला दर्ज किया है। चकरभाठा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है। …………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… होली पर युवकों ने तलवार लहराकर दिखाई रंगदारी… VIDEO: रायपुर में तलवार लेकर आपस में भिड़े युवक, पुलिस ने 3 आरोपी को अरेस्ट किया राजधानी रायपुर के सिविल लाइन इलाके में होली के दूसरे दिन कुछ युवकों ने तलवार लहराकर रंगदारी दिखाई, जिसका वीडियो भी सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दैनिक भास्कर डिजिटल में खबर पब्लिश्ड होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पढ़ें पूरी खबर…
