वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिकी सिंगर बोलीं- ट्रम्प से नहीं डरते पीएम मोदी, राहुल गांधी से कहा- आई हेट इंडिया टूर पर लौट जाएं

0
11

अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने राहुल गांधी के उस बयान की आलोचना की जिसमें उन्होंने पीएम मोदी को ट्रम्प से डरने वाला बताया था। मिलबेन ने सोशल मीडिया X पर लिखा, “आप गलत हैं, राहुल गांधी। प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति ट्रम्प से नहीं डरते। वे वही फैसला लेते हैं जो भारत के हित में हो। वो अमेरिका के साथ लंबे समय की रणनीति के तहत काम कर रहे हैं। जिस प्रकार ट्रम्प प्रशासन अमेरिका की बेहतरी के लिए काम करता है।” मिलबेन ने आगे कहा, मुझे उम्मीद नहीं है कि आप इस तरह की लीडरशिप को समझ पाएंगे। बेहतर होगा कि आप अपने “आई हेट इंडिया” टूर पर वापस लौट जाएं, जिसके इकलौते दर्शक आप ही हैं। दरअसल डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को कहा था कि पीएम मोदी ने उन्हें भरोसा दिया कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। ट्रम्प के इस बयान को लेकर राहुल गांधी ने कहा था कि, मोदी ट्रम्प से डरते हैं। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… अफगानिस्तान में फिर कांपी धरती, जम्मू-कश्मीर तक महसूस हुए झटके अफगानिस्तान में शुक्रवार को एक बार फिर से भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.6 दर्ज की गई। भूकंप शुक्रवार शाम लगभग 5 बजकर 45 मिनट पर आया। इसका केंद्र उत्तरी अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान की सीमा के पास स्थित था, जिसके कारण इसके झटके भारत के जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में भी महसूस किए गए। इससे पहले, 1 सितंबर को पूर्वी अफगानिस्तान के नांगरहर प्रांत में 6.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था। उस त्रासदी में 800 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 2,500 से अधिक लोग घायल हुए थे, जिसने क्षेत्र में सक्रिय फॉल्ट लाइन्स के खतरे को उजागर किया था। पाकिस्तानी आर्मी कैंप पर आत्मघाती हमला, 7 सैनिकों की मौत:13 घायल, 4 हमलावर भी मारे गए; अफगान बॉर्डर के पास विस्फोटक लदी गाड़ी दीवार से टकराई पाकिस्तान में अफगान बॉर्डर के नजदीक नॉर्थ वजीरिस्तान में आर्मी कैंप पर आत्मघाती हमला हुआ है। हमले में 7 सैनिक मारे गए हैं, जबकि 13 लोग घायल हो गए। हालांकि अधिकारियों ने दावा किया है कि उनका कोई सैनिक नहीं मारा गया। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक हमलावरों ने विस्फोटकों से भरी गाड़ी को मीर अली इलाके में बने आर्मी कैंप की दीवार से टकरा दिया। गाड़ी चला रहा हमलावर भी मारा गया। इसके बाद 3 उग्रवादी कैंप के अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे, जो जवाबी कार्रवाई में मारे गए। पूरी खबर यहां पढ़ें… पूर्व ऑस्ट्रेलियाई PM बोले- भारत पर टैरिफ ट्रम्प की गलती:पाकिस्तान के साथ नहीं भारत के साथ रिश्ता रखें; अमेरिका को इसी में फायदा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर भारी टैरिफ लगाकर गलत किया है।’ उन्होंने कहा, ‘पिछले 20 सालों में अमेरिका ने इस गलती को सुधारने की कोशिश की थी, लेकिन ये टैरिफ बड़ा झटका हैं।’ NDTV वर्ल्ड समिट में बोलते हुए एबॉट ने अमेरिका-पाकिस्तान के बढ़ते रिश्तों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अमेरिका के हित भारत जैसे लोकतंत्र के साथ मजबूत दोस्ती में हैं, न कि पाकिस्तान में। पूरी खबर यहां पढ़ें… कनाडा के रेस्टोरेंट पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जिम्मेदारी ली; कहा- यह तो सिर्फ ट्रेलर है
कनाडा के ब्रैम्पटन इलाके में एक रेस्टोरेंट पर 16 अक्टूबर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर ने कई राउंड फायरिंग की। इस घटना की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर ली। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दो लोग काले कपड़ों में पूरी तरह ढके हुए दिख रहे हैं। वे काले हुडी और पैंट पहने हुए थे और जमिंदार बार एंड ग्रिल नाम के रेस्टोरेंट पर कई गोलियां चलाईं। फायरिंग कुछ सेकंड तक चली, फिर दोनों भाग गए। घटना के समय आसपास का इलाका खाली था। गोल्डी ढिल्लों ने पंजाबी में पोस्ट किया, ‘मैं गोल्डी ढिल्लों, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हूं और ब्रैम्पटन के जमिंदार बार एंड ग्रिल पर हुई शूटिंग की जिम्मेदारी लेता हूं।’ ढिल्लों ने आगे कहा, ‘मालिक का हमसे कोई झगड़ा नहीं था, उसे सिर्फ दिमाग देना था। अभी हमने सिर्फ ट्रेलर दिखाया है, अगर सम्मान से बात करना नहीं सीखा तो आगे उसकी जान जा है।’ उसी दिन कनाडा के सरे में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे ‘कैप्स कैफे’ पर तीसरी बार हमला हुआ। यह भी लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों ने किया, जिसमें कुलवीर सिद्धू और गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी ली थी। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री तोमीची मुरायामा का 101 साल की उम्र में निधन; सेकेंड वर्ल्ड वॉर के लिए माफी मांगी थी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री तोमीची मुरायामा का 101 साल की उम्र में निधन; सेकेंड वर्ल्ड वॉर के लिए माफी मांगी थी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री तोमीची मुरायामा का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। उनकी उम्र 101 साल थी। वे जापान की सोशलिस्ट पार्टी के नेता थे। मुरायामा 1994 से 1996 तक जापान के 81वें प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने 1995 में एक भाषण के दौरान सेंकेड वर्ल्ड वॉर में एशियाई देशों को पहुंचाए नुकसान के लिए माफी मांगी थी। इस बयान के बाद जापान के एशियाई देशों के साथ संबंधों में सुधार आया था। प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने अमेरिका के साथ डिफेंस समझौता किया। उन्होंने 2000 में राजनीति से संन्यास ले लिया था। वे जापान में शांति के प्रतीक माने जाते हैं। अमेरिकी सीनेटर बोले- भारत और चीन से आने वाली दवाओं की सख्ती से जांच की जाए अमेरिकी सीनेटर जिम बैंक्स ने FDA (फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) से भारत और चीन से आने वाली दवाओं की जांच और सख्ती से करने की मांग की है। उनका कहना है कि कुछ दवाओं की गुणवत्ता खराब हो सकती है और यह अमेरिकी उपभोक्ताओं के लिए खतरा पैदा कर सकती है। सीनेटर ने FDA कमिश्नर मार्टिन मकारी को पत्र लिखकर कहा कि विदेशी दवा निर्माण कारखानों की निगरानी बढ़ाई जाए और अमेरिकी दवा आपूर्ति को सुरक्षित बनाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जांच ढीली रही, तो अमेरिकी लोग खराब दवाओं के संपर्क में आ सकते हैं। FDA के डेटा के मुताबिक, जिन कारखानों को आयात चेतावनी मिली, उनमें करीब 39% चीन में और 13% भारत में थे। वित्तीय वर्ष 2024 में FDA ने सिर्फ 28% चीनी और 33% भारतीय कारखानों की जांच की। भारत के कुछ निर्माताओं में गंभीर उल्लंघन भी पाए गए। ट्रम्प के H1-B वीजा की फीस बढ़ाने के खिलाफ मुकदमा दर्ज; अमेरिकी चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने केस किया अमेरिकी चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने H-1B वीजा की फीस बढ़ाने के मामले में ट्रम्प प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। ट्रम्प प्रशासन ने पिछले महीने H-1B वीजा के लिए आवेदन फीस 1 हजार डॉलर से बढ़ाकर 1 लाख डॉलर करने का फैसला किया है। चैम्बर का कहना है कि यह फीस गैरकानूनी है और इससे अमेरिकी कंपनियों को गंभीर नुकसान होगा। कोर्ट से कहा गया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी अधिकार सीमा से बाहर जाकर यह फीस लगाई है और फेडरल एजेंसियों को इसे लागू करने से रोका जाए। H-1B वीजा हाई स्किल वाले कर्मचारियों के लिए है। ज्यादातर H-1B वीजा भारतीय कर्मचारियों को दिए जाते हैं। बड़े टेक कंपनियां इस वीजा का सबसे ज्यादा उपयोग करती हैं। हालांकि, शिक्षकों और डॉक्टरों जैसे जरूरी कर्मचारी भी इस वीजा से जुड़े हैं। ——————————— 16 अक्टूबर के वर्ल्ड अपडेट्स यहां पढ़ें….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here