वर्ल्ड अपडेट्स:तुर्किये में तट के पास 5.8 तीव्रता का भूकंप, घर से भागते वक्त 7 घायल

0
20

तुर्किये के मारमारिस शहर में मंगलवार तड़के 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। यह इलाका भूमध्यसागर के किनारे है। तुर्किये की आपदा प्रबंधन एजेंसी के मुताबिक, घरों से भागते वक्त कम से कम 7 लोग घायल हो गए। भूकंप रात 2 बजकर 17 मिनट पर आया और इसका केंद्र समुद्र में था। झटका ग्रीस के रोड्स द्वीप तक महसूस किया गया, जहां लोग नींद से जाग गए। मारमारिस के गवर्नर इदरीस अकबीयिक ने बताया कि घबराहट में कुछ लोग खिड़की या बालकनी से कूद गए, जिससे उन्हें चोटें आईं। हालांकि, अब तक किसी बड़ी क्षति की खबर नहीं है। तुर्किये में भूकंप आम बात है क्योंकि यह देश बड़ी भूकंपीय दरारों पर बसा है। 2023 में यहां 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 53,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और लाखों इमारतें तबाह हो गई थीं। उस भूकंप से सीरिया में भी करीब 6,000 लोगों की जान गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here