38.6 C
Bhilai
Wednesday, March 12, 2025

वर्ल्ड अपडेट्स:मॉरीशस की दो दिन की यात्रा पर जाएंगे PM मोदी, 12 मार्च को राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे

पीएम मोदी कल यानी मंगलवार को मॉरीशस दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर रवाना होंगे। यहां वे 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इस विजिट में पीएम मोदी मॉरीशस के साथ आर्थिक और सुरक्षा संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे। मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने कहा कि हमारे देश के लिए पीएम मोदी की मेजबानी करना सौभाग्य की बात, वह अपने बिजी शेड्यूल के बाद भी हमारे यहां स्पेशल गेस्ट के तौर पर आने के लिए सहमत हुए हैं। 12 मार्च को भारतीय आर्मी की एक टुकड़ी, भारतीय नौसेना का एक वॉरशिप और भारतीय एयरफोर्स की आकाश गंगा स्काईडाइविंग टीम भी इस समारोह में भाग लेगी। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… रूस ने जासूसी के आरोप में दो ब्रिटिश राजनयिकों को देश से निकाला, ब्रिटेन ने आरोपों को गलत बताया रूस ने सोमवार को मास्को स्थित ब्रिटिश दूतावास के दो डिप्लोमैट्स को जासूसी के आरोप में देश से निकालने का फैसला किया। रूस की सुरक्षा एजेंसी FSB का कहना है कि इन डिप्लोमैट्स ने देश में एंट्री के लिए गलत जानकारी दी थी और ऐसी गतिविधियों में शामिल थे, जो रूस की सुरक्षा के लिए खतरा थीं। हालांकि, रूस ने इसके समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया। रूस ने इन दोनों डिप्लोमैट्स की मान्यता रद्द कर दी है और उन्हें दो हफ्तों के अंदर देश छोड़ने का आदेश दिया है। ब्रिटेन ने इन आरोपों को गलत और बेबुनियाद बताया है। ब्रिटेन के फॉरेन डिपार्टमेंट ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब रूस ने हमारे कर्मचारियों पर गलत आरोप लगाए हैं। हालांकि, ब्रिटेन ने इस पर कोई जवाबी कार्रवाई करने की बात नहीं कही। पिछले साल रूस ने सात ब्रिटिश डिप्लोमैट्स पर जासूसी का आरोप लगाया था और उनमें से छह को सितंबर में और एक को नवंबर में देश से निकाल दिया था। यूक्रेन युद्ध के बाद से रूस और पश्चिमी देशों के बीच डिप्लोमैट्स को निकालने की घटनाएं बढ़ गई हैं। 2022 से 2023 के बीच पश्चिमी देशों और जापान ने रूस के 670 डिप्लोमैट्स को निकाला, जबकि रूस ने जवाबी कार्रवाई में 346 पश्चिमी डिप्लोमैट्स को निष्कासित किया। अमेरिका ने USAID के तहत 83% कॉन्ट्रैक्ट रद्द किए, विदेश मंत्री बोले- इन कॉन्ट्रैक्ट से अमेरिकी हित को नुकसान पहुंचा अमेरिका ने USAID के तहत दी जा रही मदद के 83% कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिए हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि अब उनकी एजेंसी कुछ बची हुई योजनाओं का संचालन करेगी। रुबियो ने सोमवार को X पर पोस्ट करके बताया, ‘अब तक रद्द किए गए 5200 कॉन्ट्रैक्ट्स में कई अरब डॉलर खर्च हुए थे, जो न केवल बेकार गए, बल्कि कुछ मामलों में अमेरिकी हितों को नुकसान भी पहुंचाया।’ ट्रम्प के रिसोर्ट के ऊपर उड़ रहे विमान को अमेरिकी वायुसेना ने रोका, F-16 फाइटर जेट से फ्लेयर्स दागे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो रिसोर्ट के ऊपर उड़ रहे एक प्लेन को अमेरिकी वायुसेना ने इंटरसेप्ट किया। यह एक पैसेंजर प्लेन था। ट्रम्प के रिसोर्ट को प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र घोषित किया गया है। यहां प्लेन्स के उड़ान भरने पर मनाही है। ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने के बाद 20 से ज्यादा बार प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र का उल्लंघन हो चुका है। रविवार की यह घटना तब हुई जब ट्रम्प वेस्ट पाम बीच पर अपने गोल्फ कोर्स में गोल्फ खत्म कर रहे थे। इस दौरान F-16 लड़ाकू विमानों ने पैसेंजर प्लेन के पायलट का ध्यान आकर्षित करने के लिए फ्लेयर्स दागे। इसी तरह की एक घटना शनिवार सुबह भी हुई थी। पाकिस्तान के कराची में अफगान कैंप की छत गिरने से छह लोगों की मौत पाकिस्तान के कराची शहर के पास एक अफगान कैंप में रविवार तड़के एक घर की छत गिरने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। यह जानकारी ARY न्यूज ने दी। यह हादसा रविवार को गुलशन-ए-मयमार इलाके में मौजूद जंजाल गोठ अफगान कैंप में हुआ। पुलिस के मुताबिक, छत गिरने से चार लोग घायल भी हुए हैं। मरने वाले सभी लोग खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू जिले के रहने वाले थे। प्रशासन हादसे के कारणों की जांच कर रहा है। पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने अफगान नागरिक कार्ड (ACC) धारकों को 31 मार्च तक देश छोड़ने का निर्देश दिया है। मंत्रालय के मुताबिक 1 अप्रैल से अवैध अफगान नागरिकों को पाकिस्तान से निर्वासित किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles