वसंत ऋतु के आगमन के साथ सूर्य का तेज देखने को मिलता है, जिसकी वजह से कफ प्रधान व्याधि उत्पन्न होती है। जिसमें श्वास, सर्दी-जुकाम, फ्लू की शिकायत आम देखी जा सकती है। साथ ही पाचन व पेट संबंधी विकार उत्पन्न होते हैं। जिसमें भोजन का न पचना, गैस, पेट फूलना शामिल है।
