मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह से जुड़े मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बुधवार, 13 अगस्त को अपनी तीसरी स्टेटस रिपोर्ट कोर्ट में पेश कर सकती है। इस मामले की अगली सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में 18 अगस्त को होगी। इससे पहले 28 जुलाई को हुई सुनवाई में कोर्ट ने विजय शाह के सार्वजनिक रूप से माफी न मांगने पर कड़ी टिप्पणी की थी।
