विजय हजारे ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में चौथे राउंड के मुकाबले आज खेले जा रहे हैं। इस राउंड में 38 टीमें 19 मैचों में अलग-अलग मैदानों पर आमने-सामने हैं। इस राउंड में राजस्थान, चंडीगढ़ और छत्तीसगढ़ जैसी टीमें अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी। इसके अलावा अर्जुन तेंदुलकर की गोवा टीम पहले तीनों मुकाबले जीत चुकी है और अब चौथी लगातार जीत दर्ज करने के लक्ष्य के साथ उतरेगी। पॉइंट्स टेबल में ग्रुप डी में दिल्ली, ग्रुप सी में मुंबई, ग्रुप बी में उत्तर प्रदेश और ग्रुप ए में मध्य प्रदेश टॉप पर हैं। इन चारों टीमों ने अब तक अपने-अपने सभी लीग मैच जीते हैं। अलूर में खेले जा रहे दिल्ली और ओडिशा के मैच में दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है।
