गरीब परिवारों की विवाहित बेटियों के लिए राहत भरी खबर है। अब शादी के बाद बेटियों को राशन पाने के लिए लंबी और जटिल प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा। पूर्ति विभाग ने व्यवस्था में बदलाव करते हुए विवाहित बेटियों के हिस्से का राशन सीधे उनके ससुराल के राशन कार्ड (Ration Card) में जोड़ने का प्रावधान किया है।
