पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू की। इसी बीच प्रेमी जोड़ा विवाह कर थाने पहुंच गया। यहां दोनों के बयान दर्ज किए गए। पुलिस ने दोनों के दस्तावेज देखे तो लड़की की उम्र 18 वर्ष से कम पाई गई। ऐसे में युवक के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
