इंदौर-एदलाबाद हाईवे पर खंडवा के निकट मोकलगांव में जैन संत गजेंद्र मुनि महाराज की दुर्घटना में मौत हो गई। वह इंदौर विहार कर रहे थे। वहीं, मोहनखेड़ा मंदिर के पुजारी केशर सिंह का शव भी लापता होने के तीन-चार दिन बाद खेत में मिला, पास में जहर की खाली बोतल पाई गई।
