Village of Brave Soldiers: जबलपुर के खुड़ावल गांव में देशभक्ति की अनूठी मिसाल देखने को मिलती है। इस गांव के लगभग हर दूसरे घर से एक युवा देश की रक्षा में जुटा है। गांव के तीन सपूत देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दे चुके हैं। सेवानिवृत्त सैनिक युवाओं को देशभक्ति की प्रेरणा देते हैं और उन्हें राष्ट्र की रक्षा के लिए तैयार भी करते हैं।
