वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को जल्द ही बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। नगर निगम द्वारा निर्मित मल्टीलेवल कार पार्किंग के रास्ते को लेकर चला आ रहा विवाद सुलझा लिया गया है। नगर आयुक्त ने स्थल निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को पार्किंग को शीघ्र चालू करने के निर्देश दिए हैं।
