14 साल के वैभव सूर्यवंशी को भारतीय अंडर-19 टीम का कप्तान बनाया गया है। वे साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम की कप्तानी करेंगे। 3 वनडे मैचों का यह सीरीज 3 जनवरी से शुरू होगी। हालांकि, वैभव 15 जनवरी से शुरू हो रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप में कप्तानी नहीं करेंगे। BCCI ने शनिवार को साउथ अफ्रीका टूर और अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान किया है। बोर्ड ने वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की कप्तानी आयुष म्हात्रे को सौंपी है। विहान मल्होत्रा उपकप्तान बनाए गए हैं। टीम इंडिया 15 जनवरी को USA के खिलाफ अपने वर्ल्ड कप अभियान का आगाज करेगी। दूसरा मैच 17 जनवरी को बांग्लादेश और तीसरा मैच 24 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला जाएगा। वैभव सूर्यवंशी को 14 साल की उम्र में कप्तानी मिली है। उनसे जुड़े रोचक फैक्ट भी जानिए… (हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं।)
